Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on May 10, 2018 - 14:01:05 PM


Title - नहीं हो रहा सुधर ट्रेनों की लेट लतीफी में सुधार, हो रहीं अचानक निरस्त
Posted by : RailEnquiry Admin on May 10, 2018 - 14:01:05 PM

यात्रियों की परेशानियां प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं | ट्रेनों के विलम्बन के साथ निरस्तीकरण भी बढ़ता ही जा रहा है | बुधवार को 12524 नई दिल्ली - नई जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस अचानक निरस्त कर दी गई | गाड़ियों का निरस्तीकरण भी लगातार बढ़ता जा रहा है |
रेकों की अनुपलब्धता के कारण गुरुवार को 02597 गोरखपुर - छत्रपति शिवजी टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस और पाटलिपुत्र - लखनऊ 12529  एक्सप्रेस नहीं चलाई जाएंगी | इसके अलावा 75013 , 75014 , 75007  और 75008  सवारी ट्रेनें भी निरस्त कर दी गयीं |
ये स्थिति पिछले माह से चल रही है | रेक विलम्ब से पहुंचने पर गाड़ियां अचानक निरस्त हो जा रही हैं | यात्रियों की परेशानी कन्फर्म टिकट न मिलना और भी बढ़ा दे रहा है | 

-HINDI-