Indian Railways News => Topic started by greatindian on Aug 19, 2012 - 09:00:34 AM


Title - नहीं चलेगी मनमानी, अब हो रही ट्रेनों की निगरानी
Posted by : greatindian on Aug 19, 2012 - 09:00:34 AM

नहीं चलेगी मनमानी, अब हो रही ट्रेनों की निगरानी

शहर प्रतिनिधि, गोरखपुर : अब ट्रेनों में और स्टेशनों पर वेंडरों की मनमानी नहीं चलेगी। अभियान चलाकर गाडि़यों को चेक किया जा रहा है। यही नहीं छपरा से लखनऊ के बीच रोज 19 प्रमुख ट्रेनों की मानीटरिंग हो रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस रेलवे की 8 जोड़ी ट्रेनों में स्क्रीन लिस्ट लगाई गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा- खानपान) राकेश त्रिपाठी के अनुसार हर कोच की गैलरी में मिलने वाली सभी खाद्य सामग्रियों की स्क्रीन लिस्ट लगाई गई है। शनिवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लिंक डाइग्राम के तहत वैशाली, अवध, राप्तीसागर, अमरनाथ, बिहार संपर्कक्रांति, सप्तक्रांति आदि ट्रेनों में रोज एक सुपरवाइजर चल रहा है। ये खाना बनते समय, नाश्ता, लंच और डिनर के समय खानपान की निगरानी रख रहे हैं। जनता खाना और नाश्ता की भी रोज मंडलीय स्तर पर मानीटरिंग हो रही है। यात्रा के दौरान पेंट्रीकार सर्विस के बारे में लोगों से राय भी ली जा रही है। अनियमितता पाए जाने पर यात्री 0551- 2202964 या 9794845955 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हर माह 15 से 20 तारीख के बीच वाणिज्य, इलेक्टि्रक व यांत्रिक विभाग के लोग पेंट्रीकार को भी चेक कर रहे हैं। श्री त्रिपाठी ने बताया कि व्यापक अभियान के तहत पेंट्रीकारों व स्टेशनों पर स्थित स्टालों को चेक किया जा रहा है। 11 से 17 अगस्त तक चलाए गए अभियान में 14 गाडि़यों को चेक किया गया। इस दौरान 10 मामलों में कमियां मिलीं। वेंडर यात्री को बिल नहीं दे रहे थे। 3 की चाय 5 में बेच रहे थे। पानी की बोतल के लिए 12 की जगह 15 रुपये रहे थे। संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।