Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 03, 2018 - 13:54:22 PM


Title - नशे में धुत स्वतन्त्रता सेनानी एक्सप्रेस के वेंडर ने स्लीपर कोच में मचाया उत्पात
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 03, 2018 - 13:54:22 PM

नशे में धुत स्वतन्त्रता सेनानी एक्सप्रेस के पैंट्रीकार वेंडर ने स्लीपर में जमकर उत्पात मचाया | यात्रियों से खाने की कीमत 60 के बदले 120 रूपए वसूलने लगा | इसका विरोध करने पर यात्री के साथ मारपीट की | इससे यात्री आक्रोशित हो गए और वेंडर की ही पिटाई कर दी | मंगलवार को प्लेटफार्म संख्या एक पर नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पहुंची | तब यात्रियों ने पैंट्रीकार में जाकर जमकर हंगामा किया | 
यात्रियों ने मैनेजर से शिकायत की और वेंडर को सौंपा | इसके बाद पुलिस पुलिस को सूचना दे दी गयी | मैनेजर ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया परन्तु वे वेंडर को पुलिस के हवाले करने की मांग करने लगे | पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रेन खुल गयी | यात्रियों के अनुसार सोमवार को आने वाली ट्रेन मंगलवार को पहुंची | रात में खाना बुक किया गया था | खाना देते वक़्त वेंडर नशे में धुत था | कुछ देर बाद राशि लेने पहुंचा और 60 की बजाय 120 रूपए मांगने लगा | विरोध करने पर यात्रिओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा और मारपीट करने लगा जिसके बाद यात्री आक्रोशित हो उठे | 

-HINDI-