Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jun 29, 2012 - 12:00:23 PM


Title - नशे के लिए रेलवे का लोहा चोरी करते दो काबू 9415686
Posted by : puneetmafia on Jun 29, 2012 - 12:00:23 PM

नशे की लत को पूरा करने के लिए नशेड़ी सरकारी संपत्तियों को भी नहीं छोड़ते। वीरवार को दो नशेड़ी चोर रेलवे परिसर से रेलवे का तीन जागल प्लेट चोरी कर ले जा रहे थे। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरपीएफ प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी रोहित सिंह व उमेश साहू काफी समय से रेलवे का लोहा चोरी कर नशे की लत पूरी कर रहा थे। वीरवार तड़के भी दोनों रेलवे परिसर से तीन जागल प्लेट उठाकर ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी को शुक्रवार सुबह अदालत में पेश किया जाएगा।