Indian Railways News => Topic started by greatindian on Oct 14, 2012 - 06:00:25 AM


Title - नवजात बच्ची को ट्रेन में छोड़ा - Jagran Yahoo! India
Posted by : greatindian on Oct 14, 2012 - 06:00:25 AM

छपरा, काप्र. : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-थावे रेलखंड पर चलने वाली 52280 डाउन पैसेंजर ट्रेन में बुधवार की रात किसी महिला ने अपने तीन दिन की नवजात बच्ची को ट्रेन में ही छोड़ दिया था। इसकी जानकारी मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी सुनील सिंह छपरा जंक्शन के छोटी लाइन प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन में पहुंच गए और नवजात बच्ची को अपने कब्जे में लेकर उसकी देखरेख करने के लिए सदर अस्पताल के चिकित्सकों को सौंप दिया।