| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Aug 31, 2013 - 20:56:29 PM |
Title - नक्सली धमकी को ले रेलवे को किया गया अलर्टPosted by : railgenie on Aug 31, 2013 - 20:56:29 PM |
|
|
नक्सली नेता रामचंद्र महतो उर्फ चिराग और सिंधू खोडा द्वारा जमुई जिले के सिमुलतला रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी के बाद रेलवे को अलर्ट कर दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल के सुरक्षा आयुक्त ने मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर तैनात सभी इंस्पेक्टरों को सचेत करते हुए एहतियात बरतने की हिदायत दी है। साथ ही स्थानीय पुलिस, रेल पुलिस, सूचना एजेंसी व रेल प्रशासन से समन्वय स्थापित कर सुरक्षात्मक कार्रवाई करने की हिदायत दी है। वहीं मुजफ्फरपुर रेल एसपी विनोद कुमार ने भी रेल खंड के थानाध्यक्षों को एहतियात बरतने को कहा है। जारी निर्देश में कहा गया है कि नक्सली पुल-पुलिया, ट्रैक, स्टेशन के बाहरी परिसर, भीड़-भाड़ वाले इलाके रेलवे स्टेशन, मालगाड़ी और लंबी दूरी की ट्रेनों को अपना निशाना बना सकते हैं। निर्देश के बाद रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस ने सर्तकता बढ़ाते हुए स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है। लंबी दूरी की ट्रेनों में चलने वाले मार्ग रक्षण दल को सचेत कर दिया गया है। |