| नक्सल क्षेत्र में दौड़ेंगी, इलेक्ट्रिक ट्रेनें by riteshexpert on 19 August, 2013 - 02:57 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | नक्सल क्षेत्र में दौड़ेंगी, इलेक्ट्रिक ट्रेनें on 19 August, 2013 - 02:57 PM | |
राजगढ़(मीरजापुर) : सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो वर्ष 2020 तक नक्सल प्रभावित दुर्गम घाटी वाले चुनार-चोपन रेल प्रखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। इसके लिए सर्वे का काम शुरू हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के जीएम आलोक जौहरी 24 अगस्त को दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन का मुख्य उद्देश्य लगभग 90 किलोमीटर लंबी ट्रैक के विद्युतीकरण में आने वाली दिक्कतों का समझना है। चुनार-चोपन के रास्ते गढ़वा,धनबाद, टाटानगर औद्योगिक नगरी को जोड़ने वाला यह खंड आजादी के इतने वर्ष बाद भी उपेक्षित है। चौबीस घंटे में आधा दर्जन ट्रेनें इस रूट से गुजरती हैं। मूरी व त्रिवेणी एक्सप्रेस को छोड़कर अधिकतर पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। | ||