Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 27, 2017 - 14:06:56 PM


Title - नए वर्ष में विकसित होगा भागलपुर स्टेशन
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 27, 2017 - 14:06:56 PM

नए साल में भागलपुर स्टेशन एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा | इसे स्मार्ट लुक दिया जाएगा | इसके लिए प्लेटफार्म के बाहर प्रतिकीक्षालय और टिकट काउंटर बनाये जाएंगे | दक्षिण के तरफ नए प्रवेश द्वार और टिकट काउंटर का निर्माण होगा | विद्युतीकरण और रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम भी पूरा हो जाएगा | ऐसी व्यवस्था होगी कि ट्रेन से उतरने के बाद यात्री एयरपोर्ट की तरह सीधे बाहर निकल सकें | स्टेशन पर भीड़ न बढ़े | इसके लिए फुट ओवर ब्रिज की लम्बाई बढ़ाई जाएगी इसके अलावा एलएचबी कोच वाले रैक के रखरखाव के लिए हाईटेक यार्ड का निर्माण होगा | अफसरों के लिए रेस्ट हाउस भी बनाये जाएंगे | नए साल में डिब्रूगढ़ - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और हमसफ़र एक्सप्रेस चलने की उम्मीद है | 
इसके अलावा स्टेशन प्रसार में दस वेंडिंग मशीन लगाए जाएंगे | यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म संख्या एक पर स्वचालित सीढ़ी (एस्कलेटर) लगाने का काम चल रहा है | नए साल के पहले महीने तक ये तैयार हो जाएगा | 

-HINDI-