Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 26, 2012 - 03:01:06 AM


Title - नए डीआरएम ने पदभार संभाला, हुआ स्वागत
Posted by : nikhilndls on Jul 26, 2012 - 03:01:06 AM

भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा 1981 बैच के अधिकारी अरुण मल्लिक ने बुधवार को समस्तीपुर रेल मंडल के नए डीआरएम के रूप में अपना पदभार संभाला। इससे पूर्व वे उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर में चीफ ट्रैक इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, उत्तर रेलवे, साउथ सेंट्रल रेलवे में विभिन्न पदों पर रहते हुए इन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किया। मंडल मुख्यालय में अपने योगदान के बाद स्थानीय रेलवे इंद्रालय में जहां निवर्तमान डीआरएम सत्यप्रकाश त्रिवेदी को विदाई दी गई, वहीं नए डीआरएम का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने नए डीआरएम से कई अपेक्षाएं भी जतायी। समारोह को इसीआरकेयू के मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार झा, विश्वमोहन सिंह, अशोक सिंह, पीके सिंह, एनके मेहता, एसके भारद्वाज आदि ने संबोधित किया।