Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 02, 2016 - 14:07:18 PM


Title - नए एसी तीन टियर डिब्बों में होंगी ये नई विशेषताएं
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 02, 2016 - 14:07:18 PM

भारतीय रेलवे इस नंवबर नए एसी तीन टियर डिब्बे निकालेगा जो गोखपुर से दिल्ली के आनंदविहार तक चलने वाली हमसफ़र एक्सप्रेस में लगेंगे| आमतौर पर हम एसी तीन टियर के बारे में यही जानते हैं की इनमे यात्रा का अनुभव स्लीपर डिब्बों जैसा ही होता है, एसी लगे होने के अलावा; पर इन नए डिब्बों में यात्रा का अनुभव पहले से काफी बेहतर होगा| जो विशेषताएं इन डिब्बों में होंगी वो इस प्रकार है -
जीवंत रंगों में रेंज इन डिब्बों में जीपीएस से जुडी हुई यात्री सूचना प्रणाली
धुआं और आग संसूचक
डिब्बे को खुशबूदार रखने वाली मशीन
ज्योति-सलाख जिसपे सीट नंबर चिन्हित होंगे
प्रसाधन जिनपर जेल की परत लगी होगी जिसपे कुछ भी लिखना या बनाना संभव नहीं होगा
साइड की सीटों पर और सामने के गलियारे पर परदे लगे होंगे