Indian Railways News => Topic started by greatindian on Jul 15, 2012 - 21:00:55 PM


Title - नई समय सारणी से गफलत, दस मिनट पहले निकल गई ट्रेन
Posted by : greatindian on Jul 15, 2012 - 21:00:55 PM

एक जुलाई से लागू हुई ट्रेनों की नई समय सारणी ने कई जगह गफलत की स्थिति पैदा कर दी है। अधिकारियों की सारणी के प्रति लापरवाही के कारण शनिवार रात को जयपुर स्टेशन से अजमेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 10 मिनट पहले ही निकल गई। इससे कुछ यात्री ट्रेन में बैठने से वंचित हो गए।
समय से पहले निकली इस ट्रेन का समय पटरी पर लाने के लिए इसे गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर 10 मिनट तक खड़ा रखा गया। यहां ट्रेन का ठहराव 3 मिनट का है, लेकिन ट्रेन 13 मिनट तक खड़ी रही। रेलवे के अधिकारी इस गफलत के पीछे स्पेशल ट्रेन और नियमित ट्रेन के मध्य असमंजस की स्थिति को कारण मान रहे हैं। मामले के अनुसार वर्तमान में यह ट्रेन स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही है। स्पेशल ट्रेन का जयपुर से रवानगी का समय रात 10:20 का है। इसी ट्रेन को इस साल रेल बजट में नियमित करने की घोषणा की गई थी। नई समय सारणी में नियमित होने के बाद ट्रेन का समय रात 10:10 बजे घोषित किया गया है। अभी यह ट्रेन नियमित करने की घोषणा नहीं की गई। इस कारण इस ट्रेन को वर्तमान में जयपुर स्टेशन से रात 10:20 बजे ही रवाना होना था, लेकिन नई समय सारणी के हिसाब से इसे रात 10:10 बजे ही रवाना कर दिया गया।