| Indian Railways News => | Topic started by AllIsWell on Aug 24, 2013 - 19:56:56 PM |
Title - नई वेबसाइट से जानिए ट्रेनों का रनिंग स्टेटस और बहुत कुछ सांध्य टाइम्स | Aug 24, 2013, 02.37PM ISTPosted by : AllIsWell on Aug 24, 2013 - 19:56:56 PM |
|
|
दीपक खारी।। सेंटर फॉर रेलवे इन्फर्मेशन सिस्टम (क्रिस) ने रेल यात्रियों को खास तोहफा दिया है। रनिंग ट्रेनों का स्टेटस जानने के लिए क्रिस ने एक और वेबसाइट http://enquiry.indianrail.gov.in बनाई है। यह मौजूदा वेबसाइट www.trainenquiry.com से फास्ट तो है ही, इसके अलावा इस पर कई नई सुविधाएं भी हैं। नई साइट पर कैंसल्ड ट्रेनों, री-शेड्यूल्ड ट्रेनों से लेकर डायवर्ट ट्रेनों की भी जानकारी दी जा रही है। क्रिस के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इस साइट का ट्रायल चल रहा है। आने वाले दिनों में इसे ओर बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। |