Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 20, 2016 - 10:25:44 AM


Title - नई दिल्ली से चलने वाली गोमती आज जाएगी साढ़े आठ घण्टे विलम्ब से रात में नौ बजे
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 20, 2016 - 10:25:44 AM

कोहरे की वजह से नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली 12420 गोमती एक्सप्रेस साढ़े आठ घण्टे से ज्यादा विलम्ब से आज चलेगी|
प्रतिदिन चलने वाली गोमती एक्सप्रेस सुबह लखनऊ से दिल्ली आती है और दोपहर साढ़े बारह के करीब नई दिल्ली से चलकर वापिस लखनऊ जाती है| पिछले दिनों कोहरे की वजह से इसे निरस्त भी करना पड़ा था पर आज ये अपने निर्धारित समय से साढ़े आठ घण्टे विलम्ब से जाएगी|
नए समयानुसार ये आज रात नौ बजे नई दिल्ली से चलेगी और कल सुबह पांच बजे तक इसके लखनऊ पहुँचने की सम्भावना है पर चूँकि रात में कोहरे की वजह से ना दिखाई देने की कारण ये और भी ज्यादा विलम्ब हो सकती है|
हालाँकि यात्रियों के लिए राहत की बात ये है की इसे निरस्त नहीं किया गया है|

-HINDI-