Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 08, 2016 - 11:11:31 AM


Title - नई दिल्ली - देहरादून - नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस आज आंशिक रूप से निरस्त
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 08, 2016 - 11:11:31 AM

12017 नई दिल्ली - देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस आज सहारनपुर पर निरस्त कर दी गयी| ये गाड़ी सुबह पौने सात बजे बजे नई दिल्ली से चली थी और सहारनपुर ये सुबह दस बजे पहुंची जहाँ इसे निरस्त कर दिया गया जिस वजह से ये रुड़की, हरिद्वार और देहरादून नहीं आएगी| देहरादून इसके पहुँचने का समय दोपहर पौने एक बजे का है|
इसी तरह इधर से जाने वाली गाड़ी 12018 देहरादून - नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस जो देहरादून से शाम पांच बजे चलती है सीधे सहारनपुर से वापस चली जाएगी जिसके वहां से चलने का समय शाम सात बजकर पचास मिनट है| नई दिल्ली ये गाड़ी रात पौने ग्यारह बजे पहुँचती है|

-HINDI-