| Indian Railways News => | Topic started by irmafia on Aug 13, 2013 - 08:57:41 AM |
Title - नई ट्रेन के समय सारिणी में नहीं होगा बदलावPosted by : irmafia on Aug 13, 2013 - 08:57:41 AM |
|
|
केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा की मांग पर नई ट्रेन का समय बदलने के लिए रेल अधिकारियों ने काफी माथापच्ची की, लेकिन समय में बदलाव नहीं हो सका। इन हालत से मंत्रीजी को अवगत करवा दिया गया है। माना जा रहा है इस ट्रेन का उद्घाटन इसी सप्ताह होगा। बता दें कि 9 अगस्त को अंबाला से वाया सहारनपुर होते हुए नई ट्रेन चलाई जानी थी। इसे केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था। दिल्ली से इस ट्रेन का समय दोपहर डेढ़ बजे के करीब है। लोगों की मांग पर सैलजा ने समय शाम को करने की मांग की थी। समय न बदलने के कारण उन्होंने हरी झंडी नहीं दिखाई। इसी कारण रेलगाड़ी पटरी पर नहीं उतरी। |