Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 08, 2013 - 20:58:33 PM


Title - नई जयपुर इंटरसिटी अगले सप्ताह चलने की उम्मीद
Posted by : riteshexpert on Aug 08, 2013 - 20:58:33 PM

जोधपुर से जयपुर के लिए नई इंटरसिटी ट्रेन 15 अगस्त के दिन चल सकती है। रेल बजट में घोषित इस ट्रेन के लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे फिलहाल इसे होली-डे स्पेशल के रूप में शुरू करेगा। इसको लेकर बुधवार को जयपुर स्थित रेलवे मुख्यालय में बैठक भी हुई। यह ट्रेन कुचामन स्टेशन पर भी रुकेगी।
रणथंभौर इंटरसिटी को पहले सवाई माधोपुर फिर इंदौर तक बढ़ाने के बाद जोधपुर व जयपुर के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नई इंटरसिटी ट्रेन की मांग इस साल के रेल बजट में पूरी हो गई थी। बीते कई दिनों से जोधपुर मंडल व जयपुर स्थित उत्तर-पश्चिम रेलवे मुख्यालय के बीच इस ट्रेन के संचालन को लेकर पत्र व्यवहार किया जा रहा था। मुख्यालय में बुधवार को आला अफसरों की बैठक मेंभी इसको चलाने पर बात हुई। उम्मीद है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन जोधपुर से इसे होली-डे स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा।
जोधपुर-जयपुर सुपरफास्ट इंटरसिटी जोधपुर से शाम 6 बजे रवाना होकर रात 10:40 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में जयपुर से सुबह 6 बजे रवाना होकर सुबह 10:30 बजे जोधपुर आया करेगी।
जयपुर के लिए इंटरसिटी चलाने के साथ बजट में घोषित जोधपुर-भीलड़ी पैसेंजर ट्रेन को भी शुरू किया जा सकता है। डीएमयू शुरू करने पर पैसेंजर ट्रेन का रैक उपलब्ध हो जाएगा। यह होली-डे स्पेशल के रूप में ((गाड़ी संख्या 04853)) जोधपुर से रात 9 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे भीलड़ी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04854 भीलड़ी से सुबह 6 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे जोधपुर आएगी।
॥जोधपुर से जयपुर के लिए इंटरसिटी व अन्य ट्रेनों के लिए बैठक जरूर हुई है, लेकिन इनके संचालन की तारीख को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।
तरुण जैन, सीपीआरओ, उत्तर-पश्चिम रेलवे