Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 26, 2012 - 00:01:16 AM


Title - धुपगुड़ी स्टेशन में फंसे असम नागरिक
Posted by : railgenie on Jul 26, 2012 - 00:01:16 AM

दंगा प्रभावित इलाकों से जान बचाकर आए सैकड़ों असम निवासियों ने धुपगुड़ी रेलवे स्टेशन पर आश्रय ले रखा है। विदित हो कि बुधवार को भी असम के निचले हिस्से में गुटीय हिंसा के शिकार लोगों ने अपने परिवार व बच्चों सहित रेलवे स्टेशन में आश्रय लिया है। हिंसक घटनाओं के बाद से असम जाने वाली ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया था हालांकि अब रेल सेवा धीरे धीरे सामान्य हो चली है। बुधवार को धुपगुड़ी थाने के पुलिस अधिकारी चिकित्सक को लेकर कामाख्या गांधीधाम एक्सप्रेस के यात्रियों की सेवा में जुटे रहे। वहीं, तृकां के कार्यकर्ताओं ने भी यात्रियों में दूध, पेयजल व खाद्य पदार्थ का वितरण किया।