Indian Railways News => Topic started by messanger on Jun 03, 2012 - 15:00:06 PM


Title - धीमी गति से चल रहा मांझी रेल पुल का निर्माण कार्य 9327844
Posted by : messanger on Jun 03, 2012 - 15:00:06 PM

सिताब दियारा (सारण), निज प्रतिनिधि : करोड़ों की लागत से मांझी में पुराने रेल पुल के बगल में नये रेल पुल का निर्माण कार्य काफी धीमा होने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पुल का निर्माण कार्य यदि इसी गति से चलता रहा तो जय प्रभा सड़क पुल के निर्माण का रिकार्ड भी टूट सकता है।

बता दे कि मांझी में घाघरा नदी के ऊपर बने जयप्रभा सड़क पुल के निर्माण में लगभग 30 वर्ष लगे थे। पुल की लागत चार गुनी हो गई। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चन्द्रशेखर के हस्तक्षेप से किसी तरह यह पुल वर्ष 2002 में बनकर तैयार हुआ। क्षेत्रीय लोग बताते हैं कि मांझी में पुराने रेल पुल के बगल में नये रेल पुल का निर्माण कार्य भी कुछ ऐसे ही चल रहा है। इस नये रेल पुल का निर्माण कार्य विगत छह माह पूर्व शुरू हुआ, किन्तु आज तक निर्माण के नाम पर यहां कुछ खास नजर नहीं आता। वर्तमान समय में नदी भी सिमट गई है, काफी हिस्सा सूखा दिखाई दे रहा है बावजूद इसके निर्माण की गति धीमी है। लेकिन लोगों ने इस ओर रेल मंडल प्रबंधक का ध्यान आकृष्ट किया है।