Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Jul 28, 2013 - 15:00:16 PM


Title - धनबाद रेल मंडल में हाई अलर्ट 10600690
Posted by : ConfirmTicket on Jul 28, 2013 - 15:00:16 PM

कोडरमा : माओवादियों द्वारा 28 जुलाई से 3 अगस्त तक चार दिवसीय शहीदी दिवस और रविवार की रात्रि से झारखंड-बिहार सहित अन्य राज्यों में आहूत 24 घंटे के बंद को देखते हुए रेल प्रशासन हाई अलर्ट हो गया है।
धनबाद रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट शशि कुमार ने बताया कि माओवादियों के बंद को देखते हुए पूरे धनबाद रेल मंडल में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। धनबाद रेल मंडल के पांच स्थानों पर पेट्रोल स्पेशल ट्रेन की तैनाती की गई है। वहीं बंद में ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से हो सके इसके लिए जीआरपी और संबंधित जिलों के एसपी से संपर्क स्थापित किया गया है। दूसरी ओर शहीदी सप्ताह को देखते हुए कोडरमा-रांची वाया हजारीबाग रेल लाइन में मूवमेंट के कारण कार्य प्रभावित होने की संभावना है। कोडरमा एसपी हेमंत टोप्पो ने सभी थानों एवं पिकेट को बंद को देखते हुए अलर्ट कर दिया है एवं गश्ती बढ़ा दी गई है। माओवादी बंदी के कारण लंबी दूरी की बसें रविवार को प्रभावित होने की संभावना है।