Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 06, 2018 - 11:09:06 AM


Title - दो दिन तक निरस्त रहेंगी वाराणसी सिटी जाने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 06, 2018 - 11:09:06 AM

अलीपुर स्थित वाराणसी सिटी स्टेशन से सारनाथ रेलवे स्टेशन के बीच अंतिम चरण के दोहरी करण व इंटरलॉकिंग के कार्य के लिए छह मार्च से पंद्रह मार्च तक इस रूट पर इंटरलॉकिंग प्रणाली से गाड़ियों का परिचालन किया जाएगा जिसकी वजह से छह व सात मार्च को डेमू एवं पैसेंजर गाड़ियों को दो दिन के लिए निरस्त कर दिया गया है और आठ गाड़ियों के रूट संक्षिप्त कर दिए गए हैं | 

इन गाड़ियों का संक्ष्प्तीकरण किया गया है - 

  • 55149  गोरखपुर - वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी औड़िहार पे निरस्त कर दी जाएगी  
  • 55120  वाराणसी सिटी - गोरखपुर सवारी गाड़ी औड़िहार से प्रस्थान करेगी  
  • 55135  आजमगढ़ - वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी औड़िहार में निरस्त कर दी जाएगी और 55136  बनकर वापस प्रस्थान करेगी  
  • 75113  / 75114  भटनी - वाराणसी डेमू 14  मार्च तक वाराणसी सिटी और सारनाथ के बीच निरस्त रहेगी | 
  • 55131  / 55132  छपरा - वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी बलिया एवं वाराणसी सिटी के बीच निरस्त रहेगी