Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Oct 08, 2012 - 03:00:12 AM


Title - दो एसी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
Posted by : nikhilndls on Oct 08, 2012 - 03:00:12 AM

रतलाम. पश्चिम रेलवे द्वारा त्योहारों को देखते हुए निजामद्दीन-मडगांव साप्ताहिक एसी ट्रेन 3 से 26 अक्टूबर तक व मुंबई-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपर फास्ट ट्रेन 9 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक चलेगी। टे्रन संख्या 02452 निजामुद्दीन-मडगांव साप्ताहिक एसी स्पेशल 3 से 24 अक्टूबर तक हर बुधवार सुबह 7.30 बजे निजामुद्दीन से चलकर 17.30 बजे रतलाम आएगी। गुरूवार शाम 15.30 बजे मडगांव पहुंचेगी। वापसी में 09451 मडगांव-निजामुद्दीन साप्ताहिक एसी स्पेशल 5 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक हर शुक्रवार दोपहर 12.25 बजे से चलकर अगले दिन 11.15 बजे रतलाम तथा शाम 19.20 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह ट्रेन कोटा, रतलाम, वड़ोदरा, सूरत, वापी, वसई रोड, वनवेल, रत्नागिरी, कुदाल, थिविम व करमाली स्टेशनों पर ठहरेगी।

9 अक्टूबर से शुरूआत : इसी तरह ट्रेन संख्या 09004 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली द्वि साप्ताहिक एसी सुपरफास्ट ट्रेन 9 अक्टूबर से 29 दिसंबर तक हर मंगलवार व शनिवार शाम 19.45 बजे मुंबई सेंट्रल से चलेगी। अगले दिन सुबह 5.45 बजे रतलाम तथा हर बुधवार व रविवार शाम 17.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 09003 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल द्वि साप्ताहिक एसी सुपरफास्ट स्पेशल 10 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक हर बुधवार व रविवार को रात 23.40 बजे नई दिल्ली से चलेगी। अगले दिन सुबह 11.15 बजे रतलाम तथा हर गुरूवार व सोमवार रात 21.15 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरीवली, सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडोन सिटी, भरतपुर व मथुरा स्टेशन ठहरेगी।