Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Apr 19, 2012 - 21:00:27 PM


Title - देश के इस सबसे लंबे पुल की हकीकत को जान आप भी करेंगे ताज्जुब! मुंगेर और पटना रेल सह सड़क पुल पर ग्रह
Posted by : riteshexpert on Apr 19, 2012 - 21:00:27 PM

पटना। उत्तर बिहारवासियों समेत सभी के लिए अच्छी खबर है। पटना में गंगा नदी पर एक और पुल बनेगा। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। मंत्रालय शीघ्र ही इसके लिए एनओसी भी जारी करेगा। इसके साथ ही उत्तर बिहार की लाइफ लाइन महात्मा गांधी सेतु का फुटपाथ और रेलिंग टूटेगा। भारत सरकार के भूतल परिवहन मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दी है। सेतु की खस्ताहालत के मद्देनजर डेड लोड घटाने की सलाह विशेषज्ञों ने दी थी। ( और खबरों के लिए क्लिक करें )     पटना में राज्य के पथ निर्माण और राष्ट्रीय उच्च पथ प्राधिकार के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में केंद्रीय भूतल परिवहन सचिव एके उपाध्याय ने अपनी सहमति दी। उपाध्याय ने बताया कि बहुत जल्द आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा गांधी सेतु का सुपर स्ट्रक्चर (ऊपरी भाग) बदलने पर भी उन्होंने सैद्धांतिक सहमति जताई। एके उपाध्याय ने बताया कि गांधी सेतु के समानांतर नया गंगा सेतु बनाने के साथ सुपर स्ट्रक्चर बदलने के लिए मंत्रालय द्वारा जल्द एनओसी दिया जाएगा। बिहार के पथ निर्माण सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि एनओसी के बाद सुपर स्ट्रक्चर और नया गंगा पुल की निविदा एक साथ निकाली जाएगी। पीपीपी मोड में निर्माण की पहल की जाएगी।
    नहर के ऊपर सड़क पर सहमति : राष्ट्रीय उच्च पथ प्राधिकार के क्षेत्रीय पदाधिकारी वीर बहादुर सिंह ने दीघा-सोनपुर रेल लाइन के पटना साइड में नहर पर दो लेन एलिवेटेड सड़क का प्रस्ताव रखा जिसे सचिव ने मंजूर कर लिया। 720 करोड़ की लागत से 12 किलोमीटर लंबी यह सड़क एनएच 30 के भुसौला से गंगा किनारे प्रस्तावित सड़क को जोड़ेगी। यह रेल लाइन किनारे बन रही दो लेन सड़क के अलावा होगी।

    मुंगेर और पटना रेल सह सड़क पुल पर ग्रहण     मुंगेर और पटना में गंगा पर बन रहे सड़क सह रेल पुल निर्माण पर संकट मंडराने लगा है। समीक्षा बैठक में रेलवे के हिस्से की राशि नहीं मिलने को पुल निर्माण में देरी की मुख्य वजह बताया गया। अधिकारियों ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में पटना के दीघा-सोनपुर रेल सह सड़क पुल के लिए रेलवे ने 320 करोड़ के बदले मात्र 120 करोड़ आवंटित किया है।