Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 24, 2017 - 12:09:16 PM


Title - देश की सबसे लंबी रेल - सह - सड़क बोगीबील पुल परियोजना दिसम्बर में होगी पूरी
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 24, 2017 - 12:09:16 PM

देश की सबसे लंबी रेल - सह - सड़क पुल परियोजना इस साल दिसम्बर तक बनकर तैयार हो जाने की पूरी उम्मीद है| डिब्रूगढ़ में जारी ये परियोजना ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर बन रही है| इस परियोजना का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है |
सब कुछ अगर परियोजना के अनुसार चला जाता है तो इसे दिसम्बर तक बनकर तैयार हो जाना चाइये| काम को समय सीमा में पूरा करने के लिए तेजी लायी गयी है| कुल 42 गर्डरों में से 29 पर कार्य चल रहा है जबकि बचे हुए गर्डरों पर जुलाई से कार्य शुरु किया जाएगा| पुल पर रेलवे ट्रैक बीछाने का कार्य जल्दी ही शुरू हो जाएगा|
स्टील से बनाये जा रहे इस पुल का कुल वजन 70000 मीट्रिक टन है| इस पुल की संरचना के लिए डेनमार्क की एक कंपनी से मदद ली गयी थी जिसने इसका डिजाईन तैयार किया था|
बोगीबील ब्रिज परियोजना 14 साल से लंबित है और इस परियोजना को पूर्वोत्तर की सबसे धीमी परियोजना से भी जाना जाता है| इस परियोजना में रोड और पुल सहित लगभग साढ़े उन्तीस किलोमीटर का निर्माण कार्य होना है जिसमे 74 किमी रेल लिंक भी शामिल है| इस परियोजना के पूरे होने के बाद पूर्वी असम और अरुणांचल प्रदेश के बीच सुगमता से यात्रा की जा सकेगी|
-HINDI-