| Indian Railways News => | Topic started by greatindian on Jul 31, 2013 - 20:00:41 PM |
Title - देश का सबसे लंबा रेलवे पुलPosted by : greatindian on Jul 31, 2013 - 20:00:41 PM |
|
|
भारत के पूर्वोत्तर इलाके में ब्रहृमपुत्र नद पर देश का सबसे लंबा रेलवे पुल बनाया जा रहा है. दरअसल, असम के डिब्रूगढ़ जिले में असम और अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर तकरीबन 5 किमी लंबा यह रेल-सह-सड़क पुल बनाया जा रहा है. भारत सरकार ने वर्ष 1997-98 में इस पुल के निर्माण की मंजूरी दे दी थी, लेकिन 21 अप्रैल, 2002 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा इसके शिलान्यास के पश्चात ही इसका कार्य आरंभ हुआ था. |