Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 10, 2016 - 09:54:23 AM


Title - देरी होने पर राज्यरानी एक्सप्रेस के यात्रियों का मोकामा स्टेशन पर हंगामा
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 10, 2016 - 09:54:23 AM

राज्यरानी एक्सप्रेस जो पटना से सहरसा जाती है, जब शुक्रवार को एक घण्टे से ज्यादा मोकामा स्टेशन पर खड़ी रही तो आक्रोशित यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया| ये गाडी दोपहर बाद करीब चार बजे मोकामा स्टेशन पर आयी और शाम सवा पांच बजे रवाना हो पाई|
राजेंद्र पुल पर हो रहे तकनीकी कार्य के कारण ये गाडी वही खड़ी रही| इसके अलावा कटिहार इंटरसिटी, बरौनी पटना और बरौनी हावड़ा भी फँसी रही| यात्री कभी स्टेशन मास्टर के कक्ष तो कभी पूछताछ पर दौड़ लगाते रहे पर जब संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो हंगामा खड़ा कर दिया| 
-HINDI-