Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jul 31, 2013 - 12:00:09 PM


Title - देर रात की शताब्दी का इंतजार करेगी मेट्रो
Posted by : RailXpert on Jul 31, 2013 - 12:00:09 PM

नई दिल्ली (ब्यूरो)। एयरपोर्ट मेट्रो अब देर रात अमृतसर से दिल्ली आने वाली शताब्दी ट्रेन के पहुंचने के बाद ही रवाना होगी।
अमृतसर से दिल्ली आने वाली शताब्दी का समय रात 11 बजकर 5 मिनट है। अगर ट्रेन दिल्ली पहुंचने में थोड़ा लेट हो गई तो एयरपोर्ट मेट्रो भी 11 बजकर 45 मिनट तक यात्रियों का इंतजार करेगी। वैसे नई दिल्ली से आखिरी एयरपोर्ट मेट्रो का वक्त 11 बजकर 30 मिनट है। इस रूट पर सुबह की सेवा के वक्त और ट्रेन की रफ्तार में भी बदलाव किया जा रहा है।
•मेट्रो भी अब दिल्ली दर्शन में
मेट्रो को अब दिल्ली दर्शन (टूर पैकेज) में शामिल कर लिया गया है। दिल्ली दर्शन की जो बस चलती है वो अब सैलानियों को आईएनए स्टेशन से पटेल चौक की यात्रा के लिए मेट्रो स्टेशन पर छोड़ देगी। इसके लिए उनके महज 12 रुपये एक्स्ट्रा लिए जाएंगे। पटेल चौक के बाहर से सैलानियों को लेकर बस फिर आगे के सफर पर चल देगी।
रिकॉर्ड लोगों ने किया सफर
सोमवार को मेट्रो की सेवा तीन घंटे प्रभावित रहने के बावजूद मेट्रो ने इस दिन रिकॉर्ड सवारियां ढोईं। कुल 24.09 लाख लोगों ने सवारी की।