Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 16, 2018 - 12:27:11 PM


Title - दूसरे दिन 17 मिनट देरी से चली वाराणसी - बलिया मेमू
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 16, 2018 - 12:27:11 PM

वाराणसी सिटी स्टेशन से दूसरे दिन रविवार को मेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय से 17  मिनट देर से चली | इसके बावजूद यात्रियों के चेहरे पर उत्साह दिखाई दिया | मेमू ट्रेन से 1500  यात्री सुहाने समर का एहसास करते गांव की ओर रवाना हो गए | बलिया से चलकर विभन्न स्टेशनों से सुबह 08:20 पर 1600  यात्रियों को लेकर यह ट्रेन वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंची  | 
यात्रियों के लिए 100 /50  किलोमीटर की यात्रा आसान हो जाएगी | बीएचयू अस्पताल आने जाने वाले लोगों के लिए भी अब आना जाना आसान हो गया है | सड़क खराब होने के कारण बसों की सवारी में बहुत देरी होती थी | 
इन स्टेशनों से बैठे यात्री - 
सारनाथ, कादीपुर, रजवाड़ी, सिधौना (रामपुर हाल्ट), औंडिहार, सैदपुर, तरांव, नंदगंज, बासूचक हाल्ट, सहेड़ी हाल्ट, अंकुशपुर, गाजीपुर सिटी, गाजीपुर घाट, शाहबाज कुली, युसुफपुर, ढोढाजाडीह, करीमुद्दीनपुर, ताजपुर, देहमा, चितबड़ा गाओं, फेफना और सागरपाली

-HINDI-