Indian Railways News => | Topic started by RailEnquiry Admin on Aug 20, 2018 - 13:53:41 PM |
Title - दूरंतो एक्सप्रेस एक किमी बिना इंजन के दौड़ी; हैंडब्रेके लगा गार्ड ने रोकी ट्रेनPosted by : RailEnquiry Admin on Aug 20, 2018 - 13:53:41 PM |
|
12286 निजामुद्दीन - सिकंदराबाद दुरोंतो एक्सप्रेस का इंजन पिछले शुक्रवार की रात करीब 8:22 मिनट परअचानक ही अलग हो गया जिस कारण ट्रेन के 18 डिब्बे लगभग एक किमी बिना इंजन के ही दौड़ गए | गार्ड को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उसने तुरंत हैंड ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी | कुछ दूर पर ड्राइवर ने भी इंजन को रोक दिया | इंजन को दोबारा जोड़ने में करीब एक घंटा लग गया जिस कारण पीछे से आने वाली ट्रेनों के आवागमन पर भी असर पड़ा | |