| दुर्घटनाग्रस्त होने से बची पैसेंजर ट्रेन by riteshexpert on 26 June, 2013 - 12:30 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | दुर्घटनाग्रस्त होने से बची पैसेंजर ट्रेन on 26 June, 2013 - 12:30 PM | |
आरा-सासाराम रेलखंड पर गड़हनी के समीप मंगलवार की सुबह एक पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गयी। चालक की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल एक ट्रैक्टर को जब्त कर कानूनी कार्रवाई कर रहा है। हुआ यूं कि सुबह करीब आठ बजे एक पैसेंजर ट्रेन सासाराम से आरा की ओर जा रही थी, तभी गड़हनी में अचानक रेलवे क्रासिंग के बीच एक ट्रैक्टर आ गया। इस दौरान ट्रेन को अपने नजदीक आते देख चालक ट्रैक पर ही ट्रैक्टर छोड़ भाग निकला। बाद में ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को किसी तरह रोका। जिसके बाद हादसा टल सका। वरना ट्रेन पटरी से उतर सकती थी। सूचना मिलते ही गड़हनी थाना प्रभारी विजय कुमार राय ने वहां पहुंच ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। ट्रेन काफी देर यहां रुकी रही। बाद में बिक्रमगंज से आये आरपीएफ के जवानों ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। | ||