Indian Railways News => Topic started by Jitendar on Jul 18, 2013 - 18:00:47 PM


Title - दुर्ग-अजमेर ट्रेन का इंजन फेल, 35 मिनट अटकी
Posted by : Jitendar on Jul 18, 2013 - 18:00:47 PM

कोटा-!- दुर्ग-अजमेर ट्रेन का मंगलवार सुबह अचानक इंजन फेल हो गया। इसके कारण ट्रेन 35 मिनट अटकी रही। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर मंगलवार सुबह 11.20 बजे कोटा प्लेटफार्म नंबर 4 पर पहुंची थी। इस ट्रेन के इंजन की दिशा बदली गई। 20 मिनट के ठहराव के बाद जब ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई तो बी केबिन के पास पहुंचकर इंजन ने अचानक काम करना बंद कर दिया और ट्रेन रुक गई। ड्राइवर व असिस्टेंट ड्राइवर ने इंजन की खराबी को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन में लगा डीजल इंजन ठीक नहीं हुआ। इस बीच ही गाड़ी संख्या 12977 अर्नाकुलम-जयपुर मरू सागर एक्सप्रेस भी कोटा स्टेशन पर आ पहुंची। दुर्ग-जयपुर के आगे नहीं बढऩे से मरू सागर एक्सप्रेस को भी रोका गया। दुर्ग-जयपुर ट्रेन के इंजन को ठीक करने में 35 मिनट लगे। तब तक मरू सागर एक्सप्रेस भी रुकी रही। ऐसे में दोनों ट्रेनों के यात्री परेशान होते रहे।