Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 11, 2012 - 06:00:29 AM


Title - दुरंतो ही बनेगी इंटरसिटी
Posted by : riteshexpert on Sep 11, 2012 - 06:00:29 AM

अमृतसर। अमृतसर से चंडीगढ़ को चलने वाली नान स्टाप ट्रेन दुरंतो का नाम मंगलवार से इंटरसिटी ट्रेन हो जाएगा। इसके साथ ही पंजाब वासियों के लिए खुशखबरी यह है कि इस ट्रेन के अब ठहराव भी बढ़ जाएंगे।
वर्ष 2009-10 के केंद्रीय बजट में अमृतसर के चंडीगढ़ के लिए नान स्टाप दुरंतो ट्रेन चलाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था। पिछले साल अनेक जन संगठनों और वाम पार्टियों के आंदोलन के बाद इस ट्रेन को शुरू कर दिया गया। बाद में इस ट्रेन को ब्यास, जालंधर और लुधियाना में भी रोके उठने लगी। लोगों ने इस मांग को लेकर आंदोलन भी किए। बीच में यह भी आरोप लगे थे कि नेताओं की बस माफियाओं से मिलीभगत के चलते ट्रेन के स्टापेज नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। अमृतसर से चंडीगढ़ तक गाड़ी के नॉन स्टाप होने के कारण इसकी बहुत सारी सीटें खाली रह जाती थीं। इस कारण रेलवे को इस गाड़ी के चलाने का खर्च भी पूरा नहीं हो रहा था। मंगलवार को यह ट्रेन इंटरसिटी ट्रेन के रूप में चलेगी और जालंधर और लुधियाना में भी इस ट्रेन के स्टापेज दिए जा रहे हैं। विभाग में चल रही चर्चाओं के अनुसार इस ट्रेन के स्टापेज को और अधिक बढ़ाया जा रहा है। इस संबंध में जब अमृतसर रेलवे स्टेशन के एसएसए बिमल कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुविधाओं के लिए ट्रेन के स्टापेज बढ़ाया जा रहा है। इससे चंडीगढ़ जाने वाले मुसाफिरों और रेलवे को भी लाभ होगा।