| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Aug 02, 2013 - 04:00:09 AM |
Title - दुरंतो में अब नहीं मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएंPosted by : railgenie on Aug 02, 2013 - 04:00:09 AM |
|
|
ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए एक बुरी खबर है. दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले मुसाफिरों को अब मेडिकल किट लेकर चलना होगा, क्योंकि उत्तर रेलवे ने दुरंतो एक्सप्रेस में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं खत्म कर दी हैं. डॉक्टरों की टीम को ट्रेन से हटा दिया गया है. ऐसे में यात्रियों को स्वास्थ्य की देखभाल खुद करनी होगी.उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि उत्तर रेलवे की पांच दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेनों में मेडिकल टीम की तैनाती 2009 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हुई थी. यात्रियों को इमरजेंसी मेडिकल सुविधा के लिए एक-एक डाक्टर और उनके साथ एक-मेडिकल पैरा स्टाफ की नियुक्ति हुई थी. तब से हर साल रेलवे बोर्ड से इस योजना को साल दर साल एक-एक साल के लिए आगे बढ़ाया जा रहा था. इस साल प्रोजेक्ट के एक्सटेंशन की अनुमति न मिल पाने से 26 मई से योजना को बंद कर दिया गया. |