Indian Railways News => Topic started by irmafia on Sep 01, 2012 - 21:01:04 PM


Title - दुरंतो पर ब्रेक, अब दौड़ेगी इंटरसिटी
Posted by : irmafia on Sep 01, 2012 - 21:01:04 PM

डिवीजन के अधिकारियों ने इंटरसिटी चलाने का भेजा था प्रस्ताव नहीं माने थे दिल्ली के अधिकारी *********
फिरोजपुर। अमृतसर और चंडीगढ़ के बीच घाटे में दौड़ रही दुरंतो को ब्रेक लगाकर अब 11 सितंबर से इसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी।। खास बात यह है कि ट्रेन का किराया बस से सस्ता होगा। अमृतसर से चंडीगढ़ का किराया लगभग 170 रुपये होगा। ज्ञात हो कि दुरंतो में सिर्फ डेढ़ सौ से लेकर दो सौ के करीब रोजाना लोग सफर कर रहे थे, जिससे रेलवे को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा था। इसके अलावा अमृतसर के सांसद नवजोत सिंह सिद्धू भी रेल मंत्री से दुरंतो की जगह इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग कर चुके थे। कारोबारी और कर्मचारियों को होगा फायदा अमृतसर से दुरंतो से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों की संख्या कम थी। जबकि चंडीगढ़ जाने वाले लोगों की संख्या जालंधर व लुधियाना से अधिक है। क्योंकि यहां के सरकारी कर्मचारी रोजाना चंडीगढ़ विभागीय कामकाज के लिए जाते हैं। लुधियाना में होजरी का कारोबार होने के कारण भी चंडीगढ़ से व्यापारियों का आना जाना है। गौरतलब है कि रेल डिवीजन फिरोजपुर के अधिकारियों ने भी दिल्ली में बैठे अधिकारियों को इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन दिल्ली के अधिकारियों ने बिना पूछे अमृतसर और चंडीगढ़ के बीच दुरंतो चला दी। इसके चलने पर भी डिवीजन के अधिकारियों ने एतराज जताया था कि इस ट्रेन का कोई फायदा नहीं है। इन सब चीजों को देखते हुए इंटरसिटी ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। उधर, रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक एन.सी. गोयल ने बताया कि अमृतसर और चंडीगढ़ के बीच दौड़ रही दुरंतो को बंद कर 11 सितंबर से इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन का समय वही होगा जो दुरंतो का था। किराये में यात्रियों को राहत मिलेगी और रास्ते में आने वाले बड़े स्टेशनों पर स्टापेज होगा।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव ब्यास, जालंधर, फगवाड़ा व लुधियाना

295 किमी है अमृतसर से चंडीगढ़ की दूरी

170 होगा अमृतसर से चंडीगढ़ का किराया