Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 31, 2016 - 17:28:59 PM


Title - दिवाली से पहले एसी 3 टियर का किराया हवाई टिकट से भी महँगा हो गया था
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 31, 2016 - 17:28:59 PM

सुविधा ट्रेनों को रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ही चलाया था और वो सुविधा अभी तक यात्रियों को दी जा रही है| हालाँकि यॆ सुविधा अब यात्रियों के लिए काफी मेहेंगी सिद्ध हो रही है| हालात ये हो गए हैं की एसी 3 का टिकट हवाई टिकट से काफी ऊपर पहुँच गया है|
भोपाल से दिल्ली का एसी 3 टियर का किराया आमतौर पर 1045  रूपए होता है पर ये दो हजार पांच सौ रूपए तक पहुँच गया था|
अगर आप एसी 3  टियर में कोलकाता से दिल्ली का सुविधा विशेष टिकट करते तो ये 7185  रूपए पड़ता जबकि एसी 2 टियर का नौ हजार| आपको बता दें की हवाई यात्रा करने के लिए आपको पांच हजार ही रूपए देने पड़ते|
वहीँ दिल्ली से चेन्नई की यात्रा जो 2000 रूपए पड़ती है वो 7185  रूपए पड़ी और चेन्नई कोलकाता जो 1775  रूपए पड़ती है वो 6305  रूपए|