Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 19, 2016 - 10:48:19 AM


Title - दिवाली और छठ पर्व पर रेलवे ने की नई विशेष गाड़ियों की घोषणा
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 19, 2016 - 10:48:19 AM

दिवाली के साथ छठ पर्व पड़ने की वजह से यूपी और बिहार की तरफ आने वाली ट्रेनों में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है जिस वजह से रोजाना जाने वाली ट्रेनों में तो बैठने तक की जगह नहीं बच रही है| स्थिति को देखते हुए रेलवे भी लगातार विशेष गाड़ियों की घोषणा कर रहा है | 
पूर्व मध्य रेल हाजीपुर सम्भाग में दिवाली और छठ के पर्व के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लियॆ कई विशेष गाड़ियों की घोषणा की है|
गाडी संख्या 05527 18 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक जयनगर से  चलकर दिल्ली के आनंद विदर टर्मिनल दरभंगा होते हुए जाएगी| ये गाडी 19:45 पे जयनगर से चलकर रविवार और बुधवार को आनंद विहार 21:45 पर पहुंचेगी|
वापसी में ये गाडी संख्या 05528 19 अक्टूबर से दो नवम्बर तक हर सोमवार और गरूवार को 23:55 पर चलकर जयनगर पहुंचेगी|
इसके अलावा एक और विशेष गाडी 05513 दरभंगा से लोकमान्य तिलक 18 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक छाए जाएगी|
रक्सोल से आसनसोल के बीच भी एक विशेष गाडी की घोषणा हुई है| 03044 गाड़ी संख्या की ये गाडी प्रति शनिवार जाएगी| 
आनंदविहार दरभंगा की लिए एक और विशेष गाडी 04420 / 04419 19 ओक्टोबर से 13 नंवबर तक प्रचलित की जाएगी|