Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 16, 2016 - 17:18:24 PM


Title - दिवाली और छठ के बाद भी दिल्ली - कोलकाता मार्ग पर गाड़ियां विलम्ब से
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 16, 2016 - 17:18:24 PM

दिवाली और छठ पर्व के बाद भी दिल्ली और कोलकाता मार्ग पर चलने वाली गाड़ियां विलम्ब से ही चल रही है| स्थिति में बहुत सुधार नहीं हो पा रहा है चाहे भले ही रेलवे ने गति बढ़ने के लिए कदम उठाये हों|
इसका अंदाज दिल्ली से कोलकाता जाने जाने वाली राजधानी के पुहंचने के समय से लगाया जा सकता है| पिछली पांच बार से एक दिन भी ये गाडी समय पर नहीं पहुँच पायी है|
छह नवम्बर को ये गाडी 15  मिनट देरी से पहुंची थी जिसे रेलवे विलम्ब नहीं मानती है|
आठ नवम्बर को ये गाडी एक घण्टे विलम्ब से पहुंची थी|
नौ नवम्बर को ये गाडी 35  मिनट विलम्ब से थी|
दस नवम्बर को ये गाडी एक घण्टे पंद्रह मिनट विलम्ब से पहुंची थी|
बारह नवम्बर को ये पन्द्रह मिनट विलम्ब से पहुंची थी|
गौरतलब है की पर्व के समय कोई भी गाडी समय पर नहीं चल पाया रही थी| विशेष गाड़ियां तो खासकर अति विलम्ब से चल रही रहीं थी | रेलवे का कहना था की रेल ट्रैफिक के बढ़ जाने के कारण ऐसा हो रहा है पर अभी भी स्थिति बहुत नही सुधर पायी है|