Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Sep 03, 2012 - 15:01:02 PM


Title - दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रूट पर स्मार्ट कार्ड से सफर इलाहाबाद, कानपुर, धनबाद, बड़ाैदा और सूरत स
Posted by : ConfirmTicket on Sep 03, 2012 - 15:01:02 PM

दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रूट पर स्मार्ट कार्ड से सफर
इलाहाबाद, कानपुर, धनबाद, बड़ाैदा और सूरत स्टेशनों पर भी मिलेगी सुविधा
नई दिल्ली। दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई के व्यस्त रास्ते पर सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर। एक स्मार्ट कार्ड जारी होने जा रहा है, जिसकी मदद से इन रास्तों पर टिकट खरीदे जा सकेंगे। यह कार्ड कोलकाता मेट्रो में भी काम करेगा। जल्द ही रेलवे यह ‘गो-इंडिया’ कार्ड लांच करेगा। लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ यह उप-नगरीय रेलों और लोकल मेट्रो में भी काम करेगा। यह रेलवे का पायलट प्रोजेक्ट है। जो अभी सिर्फ दो रूट पर है। रेल अधिकारियों का कहना है कि एक साल इस योजना को परखने के बाद कामयाबी मिलने पर दूसरे रास्तों पर इसे शुरू किया जा सकता है। कार्ड का प्रस्ताव रेल बजट में घोषित किया गया था।
अधिकारियों के अनुसार इस कार्ड से यात्री बुकिंग काउंटर, ऑटोमैटिक टिकटिंग वेंडिंग मशीन और इंटरनेट पर टिकट खरीद सकेंगे। उन्हें टिकट के लिए जेब में कैश नहीं रखना होगा। दिल्ली-हावड़ा रूट पर कानपुर, इलाहाबाद और धनबाद तथा दिल्ली-मुंबई रूट पर बड़ौदा और सूरत में इन कार्ड को इस्तेमाल करने की सुविधा होगी। एजेंसी