Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 19, 2016 - 23:32:12 PM


Title - दिल्ली - श्रीगंगानगर - दिल्ली एक्सप्रेस का बुद्धलाडा स्टेशन पर अस्थायी रूप से ठहराव
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 19, 2016 - 23:32:12 PM

यात्रियों की मांग को देखते हुए उत्तर पष्चिम रेलवे ने दिल्ली - श्री गंगानगर - दिल्ली एक्सप्रेस का ठहराव बुद्धलाडा स्टेशन पर कर दिया है| रेलवे अधिकारी श्री कमल जोशी के अनुसार गाड़ी संख्या 12481 जो दिल्ली से चलकर - श्रीगंगानगर जाती है 19 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक बुद्धलाडा स्टेशन पर सायं पांच बजकर चार मिनट पर आएगी और एक मिनट के ठहराव के बाद रवाना हो जाएगी|
इसी तरह गाड़ी संख्या 12482  जो श्रीगंगानगर से दिल्ली जाती है बुद्धलाडा स्टेशन पर 19 दिसम्बर से 31  दिसम्बर तक सुबह नौ बजकर नौ मिनट पर एक मिनट के लिए रुकेगी|

-HINDI-