Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on May 15, 2012 - 18:00:35 PM


Title - दिल्ली-मुंबई जाने को करना होगा इंतजार
Posted by : puneetmafia on May 15, 2012 - 18:00:35 PM

सुल्तानपुर, 11 मई (जाका) : ट्रेनों से दिल्ली-मुंबई जाने के लिए लोगों को अभी इंतजार करना होगा। यहां से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 300 पार कर गई है।
जिले में महानगरों के लिए साकेत एक्सप्रेस व मुंबई एक्सप्रेस चलती है। दिल्ली के सद्भावना व श्रमजीवी एक्सप्रेस के आरक्षण की यहीं से होते हैं। चालू महीने में सहालग व गर्मी में छुट्टियों के चलते इनमें उम्मीद से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। साकेत एक्सप्रेस सप्ताह में तीन व मुंबई एक्सप्रेस एक बार यहां से छूटती है। स्लीपर क्लास में साकेत में 13 मई से 10 जून तक आरक्षण की प्रतीक्षा सूची 331 से 485 के बीच चल रही है। मुंबई एक्सप्रेस में यही वेटिंग लिस्ट मई महीने में 200 से पार चल रही है। जून में भी यह 93 से 142 के बीच है। दिल्ली के यहां से श्रमजीवी प्रतिदिन व सद्भावना एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन जाती है। पटना से चलने वाली श्रमजीवी की स्लीपर श्रेणी में इस हफ्ते वेटिंग 993 से 203 तक है। जबकि सद्भावना में यही प्रतीक्षा सूची 333 से लेकर 156 के बीच है। इन ट्रेनों के एसी कोच में भी वेटिंग 100 से ज्यादा तक पहुंची है। रोजाना सुबह तत्काल सेवा के जरिए भी इन ट्रेनों में आरक्षण कराए जा रहे हैं। आरक्षण सुपरवाइजर ब्रजेश दुबे ने बताया कि दिन प्रतिदिन वेटिंग बढ़ती जा रही है।