Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jun 28, 2013 - 06:01:28 AM


Title - दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़
Posted by : riteshexpert on Jun 28, 2013 - 06:01:28 AM

प्रतापगढ़। दिल्ली जाने के लिए स्टेशन से पद्मावत ट्रेन पकड़ना जंग जीतने जैसा है। ट्रेन जब वाशिंग लाइन से प्लेटफार्म पर आती है तो शुरू हो जाती है। इसमें सवार होने के लिए रस्साकशी। हर दिन शाम को पौने पांच बजे कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के कारण दिल्ली व मुंबई जाने वाली ट्रेनों में अक्सर ऐसा नजारा देखने का मिलता है। स्टेशन पर हर दिन पद्मावत ट्रेन दिल्ली के लिए जाती है। महिलाएं और बच्चे तो सवार होने के लिए हिम्मत ही नहीं जुटा पाते। अगर किसी पुरुष ने अंदर घुसकर सीट कब्जा भी कर ली तो अन्य लोग मारपीट शुरू कर देते हैं। कुछ लोग तो खिड़कियों के रास्ते ही अंदर घुसने का प्रयास करते हैं। इस दौरान होने वाली मारपीट के साथ धक्कामुक्की को देखने वाला कोई नहीं होता है। अनारक्षित डिब्बों के पास कोई सिपाही नहीं दिखाई देता है। इतनी भीड़ के बावजूद स्टेशन प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
ट्रेन आने पर यात्रियों को पानी के लिए प्लेटफार्म पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। दो नंबर प्लेटफार्म की कुछ टंकियों की टोटियां न चलने से यात्रियों को पानी के लिए काफी पीछे जाना पड़ता है। कम समय रुकने वाली ट्रेनों के आने पर पानी के उतरे यात्रियों को दौड़कर ट्रेन पकड़नी पड़ती है।