Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Jun 28, 2013 - 21:01:14 PM


Title - दिल्ली के नांगलोई में ट्रेन पर पथराव
Posted by : AllIsWell on Jun 28, 2013 - 21:01:14 PM

नई दिल्ली।। दिल्ली के नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम को स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने दिल्ली-रोहतक पैसेंजर ट्रेन पर पथराव किया, जिससे कई लोगों को चोट लगी। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले कुछ यात्रियों ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की थी, इसी का बदला लेने के लिए यह पत्थरबाजी की गई।

गुरुवार शाम को नांगलोई स्टेशन के आस-पास रहने वाले लोगों ने दिल्ली-रोहतक पैसेंजर ट्रेन को जबरन रुकवाया। इसके बाद पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। बताया जाता है कि कुछ लोगो ने कोच में घुस यात्रियों से मारपीट भी की।

रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति को संभाला। इस हंगामे के कारण ट्रेन करीब 45 मिनट तक रुकी रही।