Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 28, 2018 - 15:37:03 PM


Title - दानापुर मंडल में महिलाओं को पहली बार मालगाड़ी की कमान
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 28, 2018 - 15:37:03 PM

दानापुर स्टेशन से केवल महिला स्टाफ की तैनाती वाली मालगाड़ी पहली बार रवाना हुई | इस रेल मंडल में पहली बाद महिला गार्ड और दो महिला सहायक पायलट ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मालगाड़ी को आगे बढ़ाया | 
डीआरएम ने कहा कि महिला के लिए मौजूदा हालात में मालगाड़ी चलना सुरक्षा के लिहाज से काफी चुनौती पूर्ण है,इसके बावजूद यहाँ की महिला कर्मचारियों ने इस चुनौती को स्वीकार किया है | महिलाओं से दिन में काम दूरी की ड्यूटी ली जाएगी | 
दानापुर से फतुहा के बीच पूर्व रेलवे के चितपुर स्टेशन तक जाने वाली मालगाड़ी का परिचालन गार्ड स्वाति स्वरूप, सहायक पॉयलट सोनी कुमारी और विभा कुमारी के आरपीएफ की महिला सुरक्षाकर्मियों ने स्वतंत्र रूप से किया |

-HINDI-