Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Aug 17, 2018 - 16:44:13 PM


Title - दस दिनों तक किउल जमालपुर से कटा रहेगा भागलपुर का रेल सम्पर्क
Posted by : RailEnquiry Admin on Aug 17, 2018 - 16:44:13 PM

अगले महीने की 20  तारीख से 29 सितम्बर तक एक्सप्रेस से लेकर पैसेंजर तक कई ट्रेनें नहीं चलेंगी | सबसे ज्यादा परेषानी छात्र और दफ्तर जाने वाले डेली पैसेंजरों को झेलनी पड़ेगी | भागलपुर से जमालपुर, सुल्तानगंज, अभयपुर, किउल, बरियारपुर, लखीसराय जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा | दस दिनों तक भागलपुर से सीधा रेल सम्पर्क कटा रहेगा  | रेलवे अधिकारियों की की मानें तो आरआरआई का काम 29 तक हर हाल में में पूरा कर लिया जाएगा | प्रयास है कि 30 सितम्बर से हर हाल में रेल गाड़ियों का परिचालन पुराने मार्ग से शुरू हो जाए |

ये ट्रेनें आधे रस्ते में निरस्त हो जाएंगी -

  • बांका - राजेंद्रनगर एक्सप्रेस दशरथपुर तक चलेगी |
  • दानापुर - साहिबगंज इंटरसिटी धरहरा तक |
  • जमालपुर - हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भागलपुर तक
  • जमालपुर - मालदा इंटरसिटी सुल्तानगंज तक
  • अमरनाथ एक्सप्रेस बरौनी तक
  • नई दिल्ली - फरक्का एक्सप्रेस पटना से परिचलती की जाएगी

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

  • भागलपुर - सूरत एक्सप्रेस
  • भागलपुर - लोकमान्य तिलक टर्मिनल
  • विक्रमशिला एक्सप्रेस
  • भागलपुर - नई दिल्ली साप्ताहिक
  • अंग एक्सप्रेस

झाझा - आसनसोल होकर चलने वाली ट्रेनें -

  • 13119  / 20  स्यालदाह - आनंद विहार एक्सप्रेस
    13133  / 34  अपर - इंडिया एक्सप्रेस
    राजगीर - हावड़ा सवारी गाड़ी
  • भागलपुर - जमालपुर

बरौनी हो कर चलने वाली ट्रेनें

  • 14055  / 56  ब्रह्मपुत्र मेल
  • 15648  / 47 , 13483  / 84  / 13  / 14  फरक्का एक्सप्रेस,
  • मालदा आनंद विहार साप्ताहिक
-HINDI-