Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 17, 2013 - 12:00:56 PM


Title - दरवाजा बंद नहीं हुआ, ठहरी रही उत्कल एक्सप्रेस
Posted by : nikhilndls on Jul 17, 2013 - 12:00:56 PM

बिलासपुर। उत्कल एक्सप्रेस के पार्सलयान का दरवाजा इस कदर जाम हुआ कि लाख कोशिशों के बाद भी उसे बंद नहीं किया जा सका। आखिरकार पार्सल अनलोड करके ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। इसके कारण ट्रेन बिलासपुर में 35 मिनट खड़ी रही। पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस दोपहर 3:20 बजे बिलासपुर पहुंची थी। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते इसी तरह की समस्या राजधानी एक्सप्रेस के पार्सलयान में भी आई थी। राजधानी एक्सप्रेस भी 30 मिनट लेट होकर खाली पार्सलयान के साथ रवाना हुई थी।