Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jun 28, 2013 - 12:00:51 PM


Title - दरभंगा से लंबी दूरी की यात्र करना मुश्किल हो गया=आरक्षण केंद्र का उद्घाटन
Posted by : Mafia on Jun 28, 2013 - 12:00:51 PM

चार जुलाई तक महत्वपूर्ण स्टेशनों के लिए रिजर्वेशन उपलब्ध नहीं है। दूर-दूर से आए यात्री काउंटर से मायूस होकर लौट रहे हैं। वहीं टिकट नहीं उपलब्ध रहने के कारण तत्काल टिकट के लिए मारामारी हो रही है। दिन के 11 बजे से लोग पंक्ति में खड़े हो जाते हैं। धूप व बारिश से बचने के लिए सभी ईंट पत्थर लगाकर नंबर अंकित कर देते हैं। इस तरह से 24 घंटे तक पंक्ति में भूखे प्यासे रहने के बाद भी काउंटर पर कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। कई लोगों ने लंबी दूरी के लिए ट्रेन की संख्या भी बढ़ाने की मांग की है। सीआरएस गौरी शंकर सिंह ने बताया कि दिल्ली, पूना, बंगलोर व मुंबई तक के लिए रिजर्वेशन में वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है।11दरभंगा, एप्र : दरभंगा जंक्शन पर गुरुवार को पूछताछ केंद्र में आज का आरक्षण केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। डीसीआई राजेश कुमार श्रीवास्तव व सीआरएस गौरी शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से न्यूजलपाईगुड़ी जानेवाले यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराए। उन्होंने यात्रियों से कहा कि चार्ट निकलने के बाद यात्र रद कराने के कारण बची सीट इस केंद्र से मुहैया कराई जाएगी। अभी यह सुविधा प्रति शुक्रवार को हावड़ा एक्सप्रेस, रविवार व बुधवार को चितपुर-कोलकाता, गुरुवार को न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए होगी। बता दें कि इसका ट्रायल 19 जून को किया गया था। सफलता मिलने पर तय तिथि को इसे यात्रियों के लिए खोल दिया गया।1स्टेशन पर मिले दो भटके बच्चे1दरभंगा, एप्र : दरभंगा जंक्शन पर गुरुवार को दो बच्चे भटकते हुए मिले। जीआरपी की पूछताछ में एक की पहचान कोलकाता के सजनीकिलकरा थाना क्षेत्र के कैंप निवासी दिलीप गुप्ता के पुत्र शशि कुमार (13) रूप में हुई। वहीं दूसरे बच्चे की पहचान मनीगाछी थाना क्षेत्र के माउबेहट गांव निवासी शंभूनाथ झा के पुत्र शैल कुमार (12) के रूप में की गई है। बताया जाता है दोनों कोलकाता के एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल से भटककर दरभंगा पहुंच गए। इधर जीआरपी ने दोनों बच्चों को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। 1 11