Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 06, 2016 - 13:01:02 PM


Title - दरभंगा जंक्शन पर हुआ विधिवत निरिक्षण, पैंट्री कार में रखे सामानों कि भी हुई चेकिंग
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 06, 2016 - 13:01:02 PM

बुधवार को रेल एसपी ने दरभंगा स्टेशन पर विधिवत चेकिंग का अभियान चलाया जिसमे भारी मात्रा में पुलिस बल का प्रयोग किया गया| पुलिस बल कि संख्या इतनी ज्यादा थी कि आम यात्री अचरज में पड़ गए कि हुया क्या है| हाई अलर्ट घोसित कर दरभंगा के साथ साथ समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में भी चेकिंग हुई|
पुलिस ने सभी यात्रियों के सामान चेक किये, कुत्तों कि मदद से विस्फोटक पदार्थ की भी खोज की, इसके अलावा महिला पुलिस कि मदद से महिला यात्रियों का भी सामान चेक किया गया|
हालाँकि कि कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला पर भी स्टेशन के हर सामान की  विधिवत जांच कि गई| यहां तक कि दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति कि पैंट्री कार में भी सामान की जांच की गयी और सभी कर्मचारियों का आई डी कार्ड चेक किया गया|
डीएसपी के अनुसार ये अभियान उन सभी स्टेशनों पर चलाया जा रहा है जो नेपाल से सटे हैं|