Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 13, 2017 - 10:47:31 AM


Title - दरभंगा आनंद विहार एक्सप्रेस मार्ग भटककर नई दिल्ली के बजाय पहुंची आनंद विहार
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 13, 2017 - 10:47:31 AM

धुंध और कोहरे में ट्रेनें लेट होना आम है। अब ट्रेन भटकने का मामला सामने आया  है। शनिवार को स्पेशल ट्रेन 04035 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस रास्ता भटक गई। यह ट्रेन नई दिल्ली के बजाय आनंदविहार टर्मिनल पहुंच गई तो रेलवे अफसरों को गलती का अहसास हुआ। इसके बाद आनन-फानन में ट्रेन को वापस नई दिल्ली ले जाने की व्यवस्था की गई।

17 घंटे लेट चल रही स्पेशल ट्रेन रात करीब नौ बजे आनंदविहार से वापस होकर नई दिल्ली स्टेशन पहुंची। इस मामले में दिल्ली मंडल के पीअारअो का कहना है कि यह बड़ी चूक है, किसी एएसएम स्तर से लापरवाही हुई है। ऐसी ही लापरवाही से बड़ी रेल दुर्घटनाएं होती हैं। घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। 

शुक्रवार- शनिवार की रात करीब पौने एक बजे दरभंगा से दिल्ली जा रही स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल से पास हुई थी। यह ट्रेन शनिवार शाम करीब सात बजे साहिबाबाद स्टेशन पहुंची तो इसे आनंदविहार की ओर जाने के लिए सिग्नल दे दिया गया।  ट्रेन रात करीब पौने आठ बजे साहिबाबाद से आनंदविहार टर्मिनल स्टेशन पहुंच गई तो ट्रेन की खोजबीन शुरू हुई। साहिबाबाद के स्टेशन से पता चला कि गाड़ी तो आनंदविहार के लिए पास कराई गई है। इसके बाद ट्रेन वापस साहिबाबाद भेजी गई। साहिबाबाद और आनंदविहार स्टेशन पर इंजन बदलने के चलते ट्रेन और लेट हो गई। ट्रेन करीब दो घंटे बाद नई दिल्ली स्टेशन पहुंची।

-HINDI-

Title - Re: ?????? ???? ????? ????????? ????? ????? ?? ?????? ?? ???? ?????? ???? ?????
Posted by : on Nov 16, 2017 - 12:41:18 PM