Indian Railways News => Topic started by greatindian on Oct 16, 2012 - 09:01:26 AM


Title - दपू रेलवे मजदूर संघ, नीमपुरा शाखा की कार्यसमिति गठित
Posted by : greatindian on Oct 16, 2012 - 09:01:26 AM

खड़गपुर : भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध दक्षिण-पूर्व रेलवे मजदूर संघ की दपू रेलवे अंतर्गत खड़गपुर में रविवार को नीमपुरा शाखा की 21 सदस्यीय नई कार्यसमिति का गठन किया गया। कार्यसमिति का अध्यक्ष एन. गोविंदा राव व सचिव वी. कोटेश्वर राव को बनाया गया है। समिति का कार्यकारी अध्यक्ष एसएन भंट्टाचार्य, उपाध्यक्ष अर्जुन मेहता, केएन राव, एस. मोदक, सहायक सचिव जहांगीर आलम, वीएनके पटनायक, संगठन मंत्री अभिषेक शुक्ला व कोषाध्यक्ष सुरेश शुक्ला को बनाया गया है। इसके अलावा समिति में बतौर सदस्य 11 अन्य लोगों को शामिल किया गया है। अधिवेशन में दपूरे मजदूर संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार पाल, कार्यकारी अध्यक्ष वाइ. शुक्ला, महासचिव पवन कुमार, सहसचिव प्रताप कुमार पात्र मौजूद थे।