Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jun 23, 2013 - 15:01:51 PM


Title - दपू रेलवे चलाएगी परीक्षा विशेष ट्रेन
Posted by : irmafia on Jun 23, 2013 - 15:01:51 PM

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की लिखित परीक्षा के मद्देनजर यात्रियों एवं परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे प्रशासन द्वारा खड़गपुर-हावड़ा संभाग में आगामी 23 व 30 जून को दो जोड़ी इएमयू/मेमू परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को दपू रेलवे प्रशासन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक 23 व 30 जून को खड़गपुर-हावड़ा-खड़गपुर व पांशकुड़ा-हावड़ा-पांशकुड़ा तक के लिए दो जोड़ी इएमयू/मेमू ट्रेन चलाया जाएगा। खड़गपुर-हावड़ा स्पेशल (स्पेशल-1) खड़गपुर से तड़के 5.50 बजे छूटेगी, जो सुबह लगभग 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी, जबकि हावड़ा-खड़गपुर स्पेशल (स्पेशल-2) हावड़ा से अपराह्न लगभग 3.05 बजे रवाना होगी, जो खड़गपुर लगभग 5.45 बजे पहुंचेगी। उसी तरह पांशकुड़ा-हावड़ा स्पेशल (स्पेशल-3) पांशकुड़ा से सुबह 6.30 बजे रवाना होगी, जो हावड़ा लगभग 8.23 बजे तक पहुंचेगी, जबकि वापसी में हावड़ा-पांशकुड़ा स्पेशल (स्पेशल-4) दोपहर 2.35 बजे हावड़ा से छूटेगी, जो पांशकुड़ा लगभग संध्या 4.10 बजे तक पहुंचेगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें सभी स्टेशनों पर रुकेंगी।