Indian Railways News => Topic started by messanger on Jun 15, 2013 - 15:02:02 PM


Title - तो मुंबई से आ रहे तत्काल टिकट
Posted by : messanger on Jun 15, 2013 - 15:02:02 PM

बड़ा खुलासा

- गोंडा स्टेशन पर कुशीनगर एक्सप्रेस से पकड़ा गया आरक्षण दलाल

- मुंबई से मंगाए गए टिकट पर यात्रा कर रहे थे एसी के चार यात्री

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : तू डाल-डाल, मैं पात-पात वाली कहावत रेलवे और टिकट आरक्षण के दलालों पर सटीक बैठ रही है। दलालों की साठगांठ ऐसी कि अब तो 24 घंटे में ही तत्काल आरक्षित टिकट मुंबई से गोरखपुर पहुंच जा रहे हैं। गोंडा स्टेशन पर मुंबई के लिए जा रही 11016 कुशीनगर एक्सप्रेस से जब चार यात्री मुंबई से मंगाए गए टिकट के साथ पकड़े गए तो रेलवे प्रशासन भी सोचने पर मजबूर हो गया। दलालों के नेटवर्क को देख रेल अधिकारी भी सकते में आ गए। यात्रियों के साथ टिकट पहुंचाने वाला दलाल भी पकड़ लिया गया है।

रेलवे प्रशासन को पिछले सप्ताह से ही सूचना मिल रही थी कि 11016 कुशीनगर और 12541 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस के अधिकतर यात्री मंगाए गए टिकट पर ही यात्रा कर रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर ली गई। टीम बुधवार को कुशीनगर एक्सप्रेस की निगरानी करते हुए बस्ती स्टेशन तक पहुंच गई। एसी टू कोच की जांच में चार ऐसे यात्री मिले जो मुंबई जा रहे थे। उनके पास टिकट तो नहीं था लेकिन टीटीई के पास उपलब्ध चार्ट में उनका नाम और पीएनआर नंबर था। जब उनसे टिकट की मांग की गई तो वे सकपका गए। रेलवे टीम उनके साथ ही बैठ गई। अगले स्टेशन गोंडा में गाड़ी के रुकते ही एक व्यक्ति कोच में चढ़ा और चारों में से एक को टिकट देने लगा। उसी की तलाश में बैठी टीम उसे रंगे हाथ पकड़ ली। टिकट की जांच की गई तो सभी टिकट मुंबई से लिए गए थे, वह भी दिन के 10 बजे काउंटर से। शयनयान श्रेणी के कोच के निरीक्षण में एस 1 और एस8 में भी इस तरह के मामले पकड़ गए। टीम ने दलाल को आरपीएफ के हवाले कर दिया और एसी टू में यात्रा कर रहे चारों यात्रियों को बिना टिकट मानकर उनसे 11 हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूला। टीम की जांच आगे भी जारी है।

-------

24 घंटे पहले जारी

होते हैं टिकट

दलालों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने ट्रेन छूटने के 48 घंटे पहले की बजाए 48 घंटे कर दिया है। यानी, एक दिन पहले ही 10 से 10.30 बजे तक तत्काल टिकट बुक होते हैं। टिकट बुक नहीं होने की दशा में आगे भी जारी किए जाते हैं। पर, इस दौरान प्राइवेट एजेंटों पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं होती। इतनी सख्ती के बाद दलालों पर अंकुश नहीं लग पाई। आलम यह हुआ कि पीआरएस पर बुकिंग शुरू होने के बाद कंप्यूटर पर नाम दर्ज करते ही सारे टिकट बुक हो जा रहे हैं। सामान्य यात्री हाथ मलते रह जाते हैं।

-------

ट्रेनों की टाइमिंग का

उठाते हैं फायदा

दलाल मुंबई जाने वाली ट्रेनों की टाइमिंग का पूरा फायदा उठाते हैं। कुशीनगर 11016 यहां से शाम 7 बजे छूटती है। जबकि 12542 एलटीटी से 11 बजे चलती है। ऐसे में दलाल एक दिन पहले वहां से 10 बजे टिकट लेकर आराम से 12542 से ही गोरखपुर भेज देते हैं। दलालों के कैरियर यहां गोरखपुर या ट्रेन लेट होने पर आगे के स्टेशनों पर टिकट उपलब्ध करा देते हैं। यही स्थिति 12541 व अन्य ट्रेनों के साथ भी है